स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- आगामी 1 से 3 मई तक उड़ीसा के पारादीप में आयोजित होने वाली यूथ टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का दल भाग लेने के लिए आज रवाना हुआ। मध्य प्रदेश के इस दल में उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव के कक्षा 12वीं के खिलाड़ी मीत नयन निवारे और अंबर यदुवंशी शामिल होंगे। इसके पहले भी जुन्नारदेव से टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुके हैं। जनजातीय कार्य विभाग के विद्यालयों से लगातार खिलाड़ी विभागीय प्रतियोगिताओं में और फेडरेशन की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उपलब्धि हासिल कर रहे हैं ।

जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी (ट्राईबल) अनुरोध श्याम शर्मा ने बताया की इस वर्ष ओपन डाज़बाल प्रतियोगिता में भी विभाग के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं विभाग को गौरवांवित् कर चुके हैं और लगातार खेलों में ट्राइबल अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है। इसके बाद आगामी समय में सभी विकासखंडों में कैंप भी आयोजित किये जा रहे हैं जिससे उत्कर्ष खिलाड़ियों को चिन्हित कर आगामी समय में उन्हें प्रतियोगिताओं के उच्च स्तर तक भेजा जा सके।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








