स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- जिला युवक कांग्रेस में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने के साथ ही अन्य चुनाव सम्बंधित प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु जेडआरओ की नियुक्ति की गई है। जिनकी उपस्थिति व निगरानी में सम्पूर्ण कार्रवाई पूरी की जावेगी।

युकां चुनाव हेतु नियुक्त किए गए जेडआरओ बोगा जगदीश ने बताया कि युकां के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष व जिला कमेटी के सदस्य, विधानसभा कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष भी चुने जाएंगे। जिसके लिए नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं।

आगामी 6 मई 2025 की सांय 05 बजे तक नामांकन किए जा सकते हैं, इसके उपरांत किसी भी स्थिति में नामांकन नहीं होंगे। 7 मई सांय 05 बजे तक नामांकन पर आपत्ति ली जा सकती है साथ ही 9 मई तक स्क्रूटनी होगी। 11 मई तक उम्मीदवारों के नाम निर्धारित कर लिए जाएंगे। युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव में 18 से 35 वर्ष की आयु वाले सदस्य किसी भी पद के लिए नामांकन कर सकते हैं।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला युवक कांग्रेस प्रभारी एकलव्य यहाके व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल सहित युवक कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एप के माध्यम से होंगे चुनाव…
श्री जगदीश ने बताया कि युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव एप के माध्यम से सम्पन्न होंगे। सबसे खास बात यह है कि आइवायसी एप को मोबाइल में डाउन लोड कर युवा युवक कांग्रेस के सदस्य बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव ऑनलाइन एप के माध्यम से कराने के पीछे का मकसद निष्पक्षता व युकां के पदाधिकारियों को डिजिटल एप से जोड़ना भी है।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    nineteen − 6 =