स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- शहर महिला कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि किए जाने पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने ईएलसी चौक पर बीच सड़क पर लकड़ी का चूल्हा जलाकर पोहा पकाया और आपस में बांटकर उसे गृहण कर रसोई गैस के बढ़े हुए दामों के बाद शहर व गांव में निर्मित होने वाली वस्तु स्थिति से अवगत कराया।

भाजपा सरकार के द्वारा रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में सीधे 50 रुपए की मूल्य वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने रोष व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से ठीक पहले 300 रुपए में रसोई गैस सिलेण्डर देने का वादा किया था, आज तक वह पूरा नहीं हो पाया, लेकिन सरकार ने 50 रुपए की मूल्य वृद्धि कर पुन: जनविरोधी चेहरे को उजागर कर दिया। केवल रसोई गैस ही नहीं पेट्रोल व डीजल के दाम भी आसमान पर है जिससे प्रत्येक नागरिक आर्थिक रूप से जूझ रहे। अब रसोई गैस सिलेण्डर के बढ़े हुए दामों ने महिलाओं के रसोई का बजट एक बार फिर बिगाड़ दिया है। महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रसोई गैस सिलेण्डर के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापिस लेने की मांग की साथ ही 300 रुपए में रसोई गैस देने का वादा भी याद दिलाया।

आयोजित प्रदर्शन में मंजू बैस, किरण चौधरी, दीपा यादव, रानू डेहरिया, अन्नू अरोरा, सरला सिसोदिया, संगीता ठाकुर, संतोषी गजभिये, मनीषा पाल, साधना जंघेला, साक्षी चौबे, पिंकी चौधरी, शोभा शर्मा, माया सूर्यवंशी, यास्मीन कुरैशी, आम्रपाली, ममता चौखे, स्मिता ठाकुर, नज़मा, रेणु तिवारी, बिनिता, शालिनी राउत, अर्चना, जुबेदा बी, नूरजहां, राधा सैनी, सपना वर्मा, फरीदा बाजी, बबीता गजभिये व अलका, प्रियंका, सोनम, नेहा सहित अन्य कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रही।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    10 − nine =