स्टेट डेस्क/चांद – छिंदवाड़ा जिले में लगातार रिश्वतखोरों की तादाद बढ़ती जा रही है..! यहां लोकायुक्त की कार्रवाई में पकड़ने वाले रिश्वतखोरों की करतूत के चलते आमजन परेशान है। आज एक बार फिर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा जिले के चांद तहसील कार्यालय में एक रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों दबोचा है। जहां पटवारी 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ाया है।

जानकारी के अनुसार चांद तहसील मेंलोकायुक्त जबलपुर की बड़ी कार्यवाही हुई है। जहां 40000/- रुपये की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय के अंदर कमरे में पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है। चाँद तहसील में कार्यरत पटवारी हीरालाल को हिरासत में लिया गया है।
गौरतलब हो कि चांद तहसील के हल्का ढीमरमेटा में पदस्थ पटवारी हीरालाल चौरे को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने चालीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है, जिससे राजस्व महकमा में हड़कंप मच गया है। दरअसल ढीमरमेटा निवासी निर्दोष सरेआम का विगत लगभग दो वर्षों से चांद तहसील में भाई बटवारा का केश चल रहा था, जिसमें बेवजह आयदिन देरी हो रही थी जिसके पश्चात लोगों द्वारा प्रार्थी को खबर लगी कि पटवारी जो कि वर्तमान में अतिरिक्त आर आई के प्रभार में भी है, चालीस हजार की डिमांड कर रहा है। जिसके पश्चात परेशान प्रार्थी ने ढीमरमेटा में पदस्त पटवारी की शिकायत कर लोकायुक्त से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने पटवारी को चालीस हजार की रिश्वत लेते तहसील में ही पकड़ा।

KBP NEWS.IN
हरिओम रघुवंशी, चांद

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    four × two =