स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- चौरई थाना अंतर्गत पालरी के पास ग्राम बंधी में सुबह सुबह गोपाल पिता बलिराम नवरेती उम्र 38 साल का शव खेत के वृक्ष पर रस्सी पर लटका मिला। मृतक के पिता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके पश्चात मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच में जुटी।

चौरई थाना प्रभारी गणपत उईके ने बताया कि मृतक गोपाल नवरेती रात से घर से गायब था एवं सुबह सुबह जब पिता खेत पर गए तो वृक्ष में बेटे का शव लटका देखा। जिसके बाद सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
KBP NEWS.IN
हरिओम रघुवंशी, चांद








