क़ुतुबे ज़मा हज़रत मखदूम भैय्याजी अताउल्लाह शाह रह. अ. के उर्स मुबारक का हुआ आगाज़
स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- कुतुबे ज़मा हज़रत मखदूम भैय्याजी अताउल्लाह शाह रह. अ. का सालाना 103 वां उर्स मुबारक का आगाज 31 मई को हो चुका है। इस उर्स पाक के मौके पर इज्तेमाई निकाह और कव्वाली का भी आयोजन होगा साथ ही स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन होगा।
गौरतलब हो कि चार दिवसीय उर्स पाक के मौके पर 31 मई को शाम 5:00 बजे परचम कुशाई हुई, जिसके बाद दरगाह शरीफ में मिलाद शरीफ और महफिले नात का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की श्रृंखला में 1 जून को रात लगभग 8:00 बजे इज्तेमाई निकाह होगा। जिसमें 16 नव जोड़ों का निकाह कराया जाएगा। इसी तरह 1 जून को शाही संदल निकलेगा, जो कि पुराना छापाखाना स्थित हजरत भैय्याजी अताउल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह की कयामगाह से निकल कर शहर का गस्त करते हुए दरगाह भैय्याजी पर पहुंच कर चादर शरीफ और नजरों नियाज़ का नजराना पेश किया जाएगा। वही 1 जून को कव्वाली का प्रोग्राम होगा, जो रात 10:00 बजे से शुरू किया जाएगा। इस कव्वाली में भोपाल के मशहूर कव्वाल रितेश जूनियर झंकार और शाहरुख शौकत वारसी अपने सूफियाना कलाम पेश करेंगे। इसी तरह 2 जून को सुबह 10:00 बजे से कौशर अली फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं मगरिब की नमाज के बाद दरबारी शाही संदल भी निकल जाएगा। रात 9:00 बजे से कव्वाली होगी, जिसमें इंटरनेशनल कव्वाल जुनैद सुल्तानी और दिल्ली के नाजिल अली कादरी कव्वाल के द्वारा सूफियाना कलाम पेश किए जाएंगे।
गौरतलब हो कि छिंदवाड़ा में स्थित हजरत सरकार भैय्याजी अताउल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स पाक में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों के जायरीन पहुंचते हैं और अपनी अकीदत के गुल पेश करते हैं।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








