मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में यूं तो अनेकों प्रख्यात धार्मिक स्थल हैं, जो पौराणिक और पारंपरिक दृष्टि से काफी विख्यात और आस्था का अटूट केंद्र हैं। जहां परंपराओं का अनोखा संगम है साथ ही मानवता और संस्कारों का जीवंत उदाहरण भी देखने को मिलता है। धार्मिक स्थलों की सार्वभौमिकता काफी विख्यात है और इन्हीं में से एक धार्मिक स्थल छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय के केंद्र में स्थित है… जहां मशहूर सूफी संत हज़रत मखदूम भैय्याजी अताउल्लाह शाह रहमतुल्लाह अ. का दरबार – ए – आलिया है… यहां सर्व धर्म समभाव की अनूठी मिसाल तो मिलती ही है साथ ही यहां आराम फरमा बुजुर्ग का फैज दूर-दूर तक तारी होता है… यही वजह है कि सरकार भैय्याजी के उर्स मुबारक के मौके पर यहां मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रांतों के अकीदत मंद अपनी खाली झोलियां भरने पहुंचते हैं… खास बात यह है कि इस उर्स में इज्तेमाई (सामूहिक) निकाह का आयोजन होता है, तो वहीं स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाता है। इस दरगाह पर उर्स के दौरान मुसलसल लंगर लुटाया जाता है… नजरों नियाज़ के लिए देश की मिठाई यानी जलेबी के साथ पान पेश किए जाते हैं… वर्तमान में यहां उर्स चल रहा है जिसके कार्यक्रम की तफसील इस प्रकार है…

स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – हजरत भैय्याजी अताउल्लाह शाह रहमतुल्ला के 103 वा उर्स मुबारक के मौके पर इज़्तेमाई निकाह हुए। जिसमें 16 नव जोड़ों का निकाह हुआ। निकाह के साथ ही शाही संदल शहर का गस्त करते हुए दरगाह शरीफ पहुंचा और भोपाल के कव्वालों द्वारा कव्वाली का सूफियाना कलाम पेश किया गया।

गौरतलब हो कि सरकार भैय्याजी के उर्स मुबारक के मौके पर हर वर्ष इज्तेमाई निकाह का आयोजन होता है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन को उपहार भी दिए जाते हैं। इस अवसर पर इस वर्ष 16 नव जोड़ों का निकाह हुआ, जिसमें छिंदवाड़ा जिला सहित नैनपुर, जबलपुर और भोपाल के जोड़ो के भी निकाह हुए हैं। इसके साथ ही पुराना छापाखाना स्थित हजरत भैय्याजी अताउल्लाह शाह रह. अ. की कायमगाह से शाही संदल निकाला गया, जो कि शहर का गस्त करते हुए दरगाह शरीफ पहुंचा। जहां चादर और हकीदत के गुल पेश किए गए। इसके बाद कव्वाली का आयोजन हुआ जिसमें भोपाल के मशहूर कव्वाल रितेश जूनियर झंकार और शाहरुख शौकत वारसी ने अपने सूफियाना कलाम से महफिल में समा बांधा।

आपको बता दें 2 जून को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें कौशर अली फाउंडेशन के द्वारा विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा। यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही दरबारी शाही संदल निकाला जाएगा और रात लगभग 9:00 बजे से कव्वाली का प्रोग्राम होगा जिसमें इंटरनेशनल कव्वाल उत्तर प्रदेश के जुनैद सुल्तानी और दिल्ली के कव्वाल नाजिल अली कादरी अपने सूफियाना कलाम पेश करेंगे। वहीं 3 जून को रंगे महफिल और कुल शरीफ की फातिहा के साथ ही उर्स की समाप्ति होगी।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    15 + 18 =