स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता द्वारा सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध मे विशेष दिशा निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधीकारी (पुलिस) परासिया जितेन्द्र सिंह जाट के मार्गदर्शन में थाना चांदामेटा पुलिस स्टाफ तथा डी.बी.एल. बैतूल-सारणी टोल वे इकलहरा के प्रबंधक गर्वित राव के साथ संयुक्त रुप से सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये आवश्यक जगह स्पीड ब्रेकर लगाने, साईन बोर्ड लगाने तथा रोड लाईट लगाने हेतु रोड का निरीक्षण कर स्थान चिन्हित किये गये।
डी.बी.एल. बैतूल-सारणी टोल वे इकलहरा के प्रबंधक को जल्द से जल्द कार्य शुरु कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। इस निरीक्षण कार्य में पुलिस बल से थाना प्रभारी चांदामेटा निरीक्षक अरूण मर्सकोले, चौकी प्रभारी बड़कुही उनि. अक्रजय धुर्वे, आर. प्रदीप बघेल और डी.बी.एल. बैतूल-सारणी टोल स्टाफ से प्रबंधक गर्वित राव सामिल रहे।
KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823








