स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – लोकतत्र सेनानी संघ के प्रदेश सचिव एवं जबलपुर संभाग प्रभारी अजय औरंगाबादकर ने बताया कि आपातकाल की 50 वीं वर्षगाठ पर मध्यप्रदेश के लोकतंत्र सेनानीयों के परिवार एवं लोकतंत्र प्रहरी का सम्मेलन आगामी 26 जून को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकतंत्र सेनानीयों का सम्मान करेंगे।

मुख्यमंत्री निवास पर सुरक्षा की दृष्टि से जाने के लिए प्रत्येक लोकतंत्र सेनानी के जिलाध्यक्ष को प्रवेश पत्र दे दिए गए है। समस्त लोकतंत्र सेनानियों से निवेदन है कि वह अपने-अपने जिले के अध्यक्षों से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर ले। जिससे समय पर असुविधा ना हो। श्री औरगाबादकर ने बताया कि संभाग से लोकतंत्र सेनानी एवं लोकतंत्र प्रहरी परिवार सहित लगभग 1500 लोग भोपाल पहुंचेगे।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








