स्टेट डेस्क – रामस्वरूप नमक व्यक्ति का एक आय प्रमाण पत्र सामने आया है. जिसमें उसकी सालाना आय केवल 3 रुपये दर्ज है. यानी महीने भर की औसत आमदनी 25 पैसे..!

जी हां मध्यप्रदेश का यह सबसे गरीब आदमी है..? मध्यप्रदेश के सतना जिले के नयागांव निवासी रामस्वरूप का आय प्रमाण पत्र सामने आया है. इसमें उसकी सालाना आय केवल तीन रुपये दर्ज है. प्रशासन की ओर से विधिवत यह आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है. जिस पर तहसीलदार के हस्ताक्षर भी है.

मामला सतना जिले की कोठी तहसील का है. यहां के नयागांव गांव निवासी रामस्वरूप पिता श्यामलाल के नाम पर 22 जुलाई 2025 को एक आय प्रमाण पत्र जारी किया गया. इस दस्तावेज में उनकी और उनके पूरे परिवार की सालाना आय तीन रुपये दर्शाई गई है..?

चौंकाने वाली बात यह है कि इस प्रमाण पत्र पर तहसीलदार सौरभ द्विवेदी के हस्ताक्षर भी है. जिससे यह साबित होता है कि यह किसी शरारत का हिस्सा नहीं, बल्कि प्रशासन की अनदेखी का सबूत है…

सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म…
जैसे ही यह दस्तावेज सोशल मीडिया पर पहुंचा, लोगों ने इस गंभीर चूक पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. लोग सोचने पर मजबूर हैं कैसे कोई इतना गरीब हो सकता है..? प्रशासन की कार्यशैली को लेकर चिंता भी जताई जा रही है कि किस आधार पर ऐसे प्रमाण पत्र तैयार होते हैं..?

त्रुटि सुधारी गई- तहसीलदार
कोठी तहसीलदार सौरभ द्विवेदी से इस मामले पर बात करते हुए कहा कि यह एक लिपिकीय त्रुटि थी. जैसे ही मामला सामने आया पुराना प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है और नया प्रमाण पत्र जारी किया गया है. नए सर्टिफिकेट में रामस्वरूप की वास्तविक सालाना आय 30,000 दर्शाई गई है…

KBP NEWS.IN
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    3 × four =