ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ़, 9425391823
स्टेड डेस्क
छिन्दवाड़ा : जिले के युवा एवं संवेदनशील सांसद नकुलनाथ भले ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुये अपने संसदीय क्षेत्र से दूर है, परन्तु दूर होकर भी वे अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनसेवा से जुड़े हुये है। सांसद श्री नाथ का जनप्रतिनिधी एवं आला अफसरों से निरंतर संवाद जारी है व रोज़मर्रा की वस्तुओं की उपलब्धता पर वे अपनी नज़रे जमाये हुये है।
गौरतलब है कि जिला सहित सम्पूर्ण प्रदेश व देश में जारी लॉकडाउन के चलते हर खासोआम आदमी कोरोना से लड़ने के लिये अपने अपने घरों में बंद है, इन परिस्थितियों के चलते झुग्गी बस्तियों में निवास करने वाले गरीब, मजदूरों को सर्वाधिक मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय छिंदवाड़ा से प्रेस समन्वयक राजेंद्र राही मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन से उत्पन्न होने वाले संकटों का पूर्व अनुमान लगते हुये संवेदनशील सांसद ने प्रत्येक गरीब बस्ती में भोजन वितरण कराने का निर्णय लिया था, इस तत्परता के चलते आज अपने घरों में बैठे गरीब को कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता उनके घरों तक भोजन पहुंचा रहे है। आपदाकाल में सांसद नकुलनाथ के निर्देशों पर झुग्गी बस्तियों में गरीबों तक भोजन पहुचानें की इस सार्थक पहल का सभी नागरिक बंधुओं ने स्वागत किया है। ज्ञात हो कि सांसद के निर्देशानुसार आज नगर से वार्ड क्रमांक 5, 6 व 8, सागर पेशा, शिवनगर, लालबाग व ऊंट खाना क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भोजन पैकेट का वितरण किया। गत दिवस से जारी इस मुहिम के अंतर्गत प्रतिदिन भोजन के पैकेट वितरित किये जायेंगे। सांसद के आगामी निर्देशों तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी.।

आज तीन वार्डों में बसी झुग्गी बस्तियों में भोजन वितरण के समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, पंकज शुक्ला, वासु अली, पंकज शर्मा, विपिन यादव, अज़हर खान, गोविंद डोरे सहित अन्य सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








