स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/चांद- यहां तहसील मुख्यालय में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार से त्वरित समाधान की माँग की। संघ के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

किसान संघ ने सरकार से माँग की है कि क्षेत्र में मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाए या फिर किसानों को राहत देने के लिए भावांतर योजना लागू की जाए। इसके साथ ही संघ ने कहा कि रवि फसल के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। किसानों ने यह भी कहा कि सर्दी के मौसम में बिजली की आपूर्ति दिन के समय की जाए, जिससे फसलों की सिंचाई में दिक्कत न हो।

ज्ञापन सौंपते समय भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं स्थानीय किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

KBP NEWS.IN
9425391823

*हरिओम रघुवंशी, चांद

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    13 − 6 =