स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- प्रदेश कांग्रेस कमेटी व वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस में जिला अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियां की गई है। नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपकर कांग्रेस की रीति-नीति अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनसार श्रीमती सरला सिसोदिया (श्रीवास्तव) को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्रीमती अरूणा तिलंते व श्रीमती रानू डेहरिया को जिला महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कया गया है। नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति समस्त कांग्रेसजन का हृदय से आभार माना है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    1 + 6 =