स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/चांद – बिछुआ थाना क्षेत्र के ग्राम थोटा से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल में महुआ बीनने गए एक व्यक्ति को टाइगर ने अपना शिकार बना लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश मंडेकर (उम्र 40 वर्ष), पिता शंभू मंडेकर, सुबह के समय जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे। काफी समय तक घर वापस नहीं लौटने पर चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जंगल की झाड़ियों के बीच महेश का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसमें सिर और एक हाथ शरीर से अलग पड़ा हुआ था। यह भयावह दृश्य देखकर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला टाइगर के हमले का माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। फिलहाल वन विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है।
KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी, चांद
संपर्क – 9425391823









