स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने नागपुर रोड हादसे में 10 मृतकों के परिवार वालों से मुलाकात की, साथ ही उन्होंने इस हादसे में घायल हुए लोगों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की… उन्होंने मृतकों के परिजनों को इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने की बात कही, तो वहीं घायलों को उचित उपचार मिलने के लिए अधिकारियों से चर्चा की। इधर मृतक वाहन चालक के परिवार वालों से मिलने उनके निवास पर भी पहुंचे… आपको बता दें छिंदवाड़ा में गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा थी जिसमें शामिल हुए ग्रामीण बस के माध्यम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नागपुर मुख्य मार्ग पर सिमरिया मंदिर के पास बस और पिकअप वाहन में सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी वहीं दर्जनों बुरी तरह घायल हुए हैं… इस घटना के बाद छिंदवाड़ा से प्रभारी मंत्री राकेश सिंह देर रात छिंदवाड़ा पहुंचे और घायलों को स्वास्थ्य लाभ और बेहतर इलाज मिले इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं दूसरे दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं छिंदवाड़ा पहुंचे और मृतकों के परिजनों एवं घायलों से मुलाकात की। जिसके बाद आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा कि इन 10 लोगों की सरकार ने हत्या की है… इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला…

जीतू पटवारी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत सचिवों पर भीड़ लाने का दबाव बनाया गया था। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर दबाव के साथ नौकरी से हटा देने की धमकी भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ताली बजाने के लिए भीड़ इकट्ठा कराई गई… लेकिन उन्हें सुरक्षित घर वापस नहीं पहुंचा पाए। इस तरह की भयावह स्थिति कभी नहीं हुई। जीतू पटवारी ने कहा कि मेरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बात हुई, उसने बताया कि जनपद सीईओ ने भीड़ लाने के लिए सचिवों पर दबाव बनाया था। इसलिए हम लोग ग्रामीणों को लेकर पहुंचे थे। श्री पटवारी ने कहा कि जब सीईओ से बात किया तो सीईओ ने कहा कि कलेक्टर का आदेश था की सीएम के कार्यक्रम में भीड़ लाना है…? श्री पटवारी ने एमपी सरकार को घेरते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में प्रशासनिक और राजनीतिक अराजकता जमकर फैली हुई है। भ्रष्टाचार मध्य प्रदेश में आम हो गया है वल्लभ भवन की पांचवी मंजिल भ्रष्टाचार का गढ़ है…? उन्होंने छिंदवाड़ा सांसद विवेक साहू को लेकर कहा कि इतनी सारी मौतें हो गई और सांसद गायब हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने भ्रष्टाचार का कैंसर फैला रखा है…?

1 एक करोड़ मृतकों को…
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को मैं धन्यवाद देता हूं… जो उन्होंने चार-चार लाख रुपए सहायता की घोषणा की है और घायलों को एक एक लाख ₹ देने की बात कही… लेकिन उन्हें यह देखना चाहिए कि घायलों को अब तक कितना खर्चा आ गया है… उन्होंने कहा कि मैं मांग करता हूं कि सभी मृतक परिवारों को एक-एक करोड रुपए मुआवजा और घायलों को पांच पांच लाख रुपए सहायता राशि दी जाए। क्योंकि घायलों को अभी 1 लाख से ज्यादा खर्च आ चुका है और सभी अस्पतालों में भर्ती हैं…

छिंदवाड़ा और कमलनाथ एक सिक्के के दो पहलू हैं…
जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के समय में ऐसा नहीं था। लेकिन भाजपा के राज में इस तरह की घटनाएं दिख रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि सिरप कांड में दर्जनों बच्चों की मौतें और फिर अब यह भयावाह हादसा… उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कभी भी इस जिले को ऐसी स्थिति में नहीं छोड़ा, आज इतनी बड़ी घटना घटित हो गई है और छिंदवाड़ा के सांसद गायब है… उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा और कमलनाथ एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कांग्रेस का साथ दें और हम पर भरोसा करें।

जीतू बोले तीनों भ्रष्टाचारी…? कांग्रेस करेगी हर तहसील में आंदोलन…
जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों को जहां सांत्वना दी तो वहीं प्रदेश भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने भ्रष्टाचार का कैंसर फैला दिया है..? जिसे खत्म करने के लिए कांग्रेस हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए हर तहसील में आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि छिंदवाड़ा के सांसद, विधायक और प्रभारी मंत्री भ्रष्टाचारी हैं..? उन्होंने कहा कि यदि वे लोग इससे इनकार करते हैं तो मेरे पास इसके सबूत हैं..?

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    four + one =