स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा आए मुख्यमंत्री के भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम से वापस लौट रहे लोगों से भरी एक बस शाम लगभग 6:30 बजे नागपुर रोड स्थित ग्राम सिमरिया के पास पिकअप वाहन से सीधी टकरा गई। इस भीषण हादसे में बस में सवार 10 लोगों की स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 6 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें नागपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे में मृत और घायल सभी मोहखेड़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उक्त सभी छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

इधर इस भीषण हादसे को लेकर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भीषण सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के श्री चरणों में स्थान देने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि छिन्दवाड़ा-नागपुर नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना दर्दनाक व पीड़ादायक है। दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने गहन दुख व्यक्त किया साथ ही शोकाकुल परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

नकुलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि ग्राम चिखली के समीप बस दुर्घटना में अनेक लोगों के निधन की सूचना दुखद है। दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की। शोकाकुल परिवारजनों को यह अपार दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

नकुलनाथ ने शासन व प्रशासन से आग्रहपूर्वक कहा कि पीड़ित परिवारजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान करें साथ ही समस्त घायलों के समुचित व उचित उपचार की तत्काल व्यवस्था बनाएं। ताकि घायलों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज प्राप्त हो सके।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    10 − 5 =