स्टेट डेस्क/चौरई: चौरई में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब जामसावली से बाईक से घर लौट रहे तीन लोगों को चौरई के बाईपास पर स्थित सिद्धिविनायक लॉन के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई एवं एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है…

चौरई पुलिस ने बताया कि हर्ष यादव पिता रवि यादव उम्र 22 साल, प्रहलाद उईके पिता केशलाल उइके उम्र 25 साल एवं सत्यम वर्मा पिता विजयराम वर्मा तीनों निवासी फुटेरा मोहगांव खुर्द , जामसावरी से घर के लिए लौटे थे जो शनिवार की रात लगभग 10.30 बजे सिद्धिविनायक लॉन के सामने हादसे का शिकार हो गए। सीसीटीवी के माध्यम से वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे में हर्ष एवं प्रह्लाद की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सत्यम घायल है जिसका इलाज छिंदवाड़ा में जारी है। सूचना पर चौरई पुलिस मौके पर पहुंची एवं मर्ग कायम कर जांच जारी कर दी गई है।

KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी

विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    20 + nineteen =