स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/चांद – चांद पिंडरई के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाईक आपस में टकराई टक्कर इतनी भयानक थी कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकल तेज रफ्तार में थी इस कारण हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एम्बुलेंस सिर्फ 10 मिनट और देर से पहुंचती, तो दो घायलों की जान बचाना मुश्किल हो सकता। मौके पर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां घायलों का इलाज जारी है।
जिले में लगातार हो रहे भीषण सड़क हादसे ने यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब तक सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे? क्या जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा हे? क्या शासन-प्रशासन सड़क हादसों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है? आखिर कब जागेगा प्रशासन क्या ऐसी ही बड़ी दुर्घटना होते रहेगी..?
KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी
विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823









