स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा- विकासशील जिला छिंदवाड़ा, जिसे मध्य प्रदेश में एक मॉडल जिले के नाम से जाना जाता है। लेकिन इसी मॉडल जिले में इन दिनों पीने के पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है।
छिंदवाड़ा नगर निगम में बैठे महापौर और कमिश्नर की अनदेखी के चलते निगम क्षेत्र में बीते 7 दिनों से पेयजल समस्या विकराल रूप धारण किए हुए हैं। इसको लेकर आज कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित हुई जिसमें नगर निगम के अध्यक्ष व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनू मांगो ने बताया कि उनके द्वारा बीते अप्रैल माह में ही कमिश्नर और महापौर को अवगत कराया गया था कि कन्हरगांव डेम जहां से शहर में पानी सप्लाई किया जाता है उसकी स्थिति खराब है। जिस तरह से मौसम विभाग का पूर्वानुमान आ रहा है उससे साफ दिखाई दे रहा है कि आगामी दिनों में पानी की समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए पूर्व से ही व्यवस्था बनाना जरूरी है। निगम अध्यक्ष ने बताया कि 4 महीने पहले बोलने के बाद भी महापौर और कमिश्नर ने इस और ध्यान नहीं दिया। इसलिए आज नगर की जनता पीने के पानी के लिए परेशान हो रही है।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी ने कहा कि कमलनाथ के द्वारा उद्योगपतियों से पानी के टैंकर की मांग की गई है जो कि जल्द ही छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और उसके बाद लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई होगा, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है और छिंदवाड़ा नगर निगम में भाजपा के महापौर है डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी छिंदवाड़ा पानी के लिए तरस रहा है। ऐसी स्थिति पहले नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि महापौर और भाजपा नेताओं की लापरवाही का खामियाजा जिले की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
आज होगा महा आंदोलन..!
कांग्रेस भवन में हुई पत्रकार वार्ता में अवगत कराया गया कि 2 जुलाई को नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा महा आंदोलन किया जाएगा। जिसमें शहर की जनता को नियमित पेयजल की सप्लाई सहित अन्य मुद्दों पर शासन को अवगत कराते हुए ज्ञापन सोपा जाएगा।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









