स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/चांद – यहां के ग्राम चिचाम नोनी वर्रा निवासी बेरोजगार युवक नितेश पिता मंगल प्रसाद से आरोपी हरिराम पिता खेतू सल्लम उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 दमुआ ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर वर्ष 2023 में 5 लाख रुपये लिए थे। लंबे समय तक नौकरी नहीं लगने और पैसे वापस नहीं मिलने पर युवक को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत चाँद थाना में की थी।
शिकायत के आधार पर चाँद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने रात्रि में दमुआ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और मंगलवार को चाँद थाना लाया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आपको बता दें उक्त आरोपी बीते 3 सालों से फरार चल रहा था, लगातार पुलिस उसकी तलाश में थी।
इस कार्रवाई में चाँद थाना प्रभारी राकेश बघेल, एसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, आरक्षक सुरेंद्र बघेल, आरक्षक विवेक बघेल, महिला आरक्षक सोनू सनोदिया एवं साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।
KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी, चाँद
विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823









