छिंदवाड़ा। पश्चिम बंगाल की रहने वाली सोशल मीडिया इन लुएंसर नाजिया इलाही के द्वारा बीते दिनो इस्लाम धर्म के पैग बर हज़रत मोहम्मद साहब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसको लेकर पूरे देश के मुस्लिम धर्मावलंबियों में खासा रोष है। पूरे देश में जगह-जगह उक्त महिला पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। इसी के चलते आज छिंदवाड़ा में भी अंजुमन सदर अमसाल खान और धर्म गुरूओं की अगुवानी में पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर एसपी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंप कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के सदर अमसाल खान ने बताया कि हाल ही में विभिन्न समाचारों और सोशल मीडिया के माध्यमों से ज्ञात हुआ कि नाजिया इलाही खान द्वारा प्यारे आका हज़रत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। जिससे समस्त मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहात हुई हैं। जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, इस प्रकार टिप्पणियां देश के अमन, शांति और सदभाव आपसी भाईचारे के लिए उचित नहीं है।
उन्होने कहा कि हज़रत मोहम्मद साहब की शान में इस तरह की टिप्पणी देश के करोड़ों मुस्लमानो की आस्था और दिलों पर ठेस पहुंचाकर नफरत और तनाव का माहौल पैदा करती है। जिसको लेकर हम महामहिम राष्ट्रपति महोदय और जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि उक्त गुस्ताखें रसूल पर सख्त और कड़ी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में ये रहे शामिल…
इस अवसर पर अंजुमन सदर अमसाल खान, शहर काज़ी जियाउद़दीन साहब, जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ग्यासउद्दीन पाशा, अंजुमन कमेटी के पदाधिकारी आमिन सैफी, एड. रफीक अंसारी, मोह मद फारूख रजा, इब्राहिम मंसूरी, अहफाज खान, अरसद मंसूरी, छोटे साहब, राशिद खान, फिरोज खान, सैयद अस्सू अली, नादिर हाफिज साहब, हाफिज इरफान रजा साहब, आजम रजा, हाजी अहवाब खान, अस्सू भाई ताज नगर, ताहिर अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
जिला प्रशासन से की यह मांग…
ज्ञापन सौंपते हुए अंजुमन सदर अमसाल खान ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि स्थानीय स्तर पर जिले में भी शोसल मीडिया के कुछ प्लेटफार्मों पर धार्मिक आपत्तिजनक पोस्ट लगातार देखने में आ रही है जिस पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन गंभीरता से लेते हुए अंकुश लगाने का कष्ट करें, ताकि कोई भी सरारती तत्व जिले व प्रदेश की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ न कर सके।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









