स्टेट डेस्क / चौरई -पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे द्वारा अवैध गतिविधियो में संलिप्त अपराधियो के विरूध्द कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई श्रीमति भारती जाट के नेतृत्व में थाना प्रभारी चौरई द्वारा गठित पुलिस टीम ने 14 जुलाई की रात्रि मे मुखबिर की सूचना पर, छिंदवाडा की तरफ से चौरई की ओर आ रही कार को चोरगांव रेल्वे ब्रिज के पास मेन रोड में नाकाबंदी कर रोका गया। कार के अंदर आशीष धुर्वे, आदित्य पटेल, सुभाष मसराम मिले जिनसे कार में रखी शराब पूछने पर कोई लायसेंस नही होना बताये। तलाशी लेने पर कार के अंदर देशी मसाला एवं अँग्रेजी शराब की कुल 79.02 लीटर कीमती 50 हजार रूपये मिली एवं वाहन XUV कार क्रमांक MP28CA 9494 को जप्त किया गया। आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी – 1. अभिषेक पिता भारत धुर्वे उम्र 22 साल निवासी शिवपुरी थाना शिवपुरी जिला छिंदवाडा

  1. आदिय पिता धनराज पटैल उम्र 19 साल निवासी शिवपुरी थाना शिवपुरी जिला छिंदवाडा
  2. 3. सुभाष पिता मूरत मसराम उम्र 20 साल निवासी उमरिया ईसरा थाना कुंडीपुरा जिला छिंदवाडा

जप्ती संपत्ति – 1. कुल 79.02 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब कीमती 50000 रूपये

  1. वाहन क्रमांक MP28CA9494 कार कीमती 800000 रूपये

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका – उक्त कार्रवाई में उ.नि. पारसनाथ आर्मो, सउनि दिलीप सिंह राजपूत, प्र.आर. गुलाब सिंह, गोपाल साहू आर. अभिषेक सनोडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी, चांद

विज्ञापन के लिए संपर्क: 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    five × five =