स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- परिवहन आयुक्त और कलेक्टर के निर्देश पर रविवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के निर्देशन में परिवहन विभाग की विशेष जांच टीम ने छिंदवाड़ा के चांद-चौरई क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान छोटे-बड़े करीब 25 स्कूल वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग और अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई।
ये हुई कार्रवाई –
- 1 स्कूल बस जप्त: वाहन क्रमांक MP 20 DA 0863 को बिना परमिट और फिटनेस के संचालित पाया गया। बस को जप्त कर थाना चांद परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
- 1 मैजिक पर 23 हजार का जुर्माना: वाहन क्रमांक MP 53 TA 1426 बिना परमिट, फिटनेस, बीमा और PUC के चल रहा था। मौके पर ही 23,000 रुपये की चालानी कार्रवाई कर वाहन को छोड़ा गया।
- 9 अन्य वाहनों पर कार्रवाई: मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों में कमियां पाए जाने पर 9 अन्य वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर कुल 62,000 रुपये का राजस्व वसूल किया गया।
कुल मिलाकर परिवहन विभाग ने एक दिन की कार्रवाई में 85,000 रुपये का जुर्माना वसूला। जांच के बाद स्कूल वाहन संचालकों और चालकों को समझाइश भी दी गई कि वे मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत ही वाहन चलाएं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
KBP NEWS IN
….हरिओम रघुवंशी चांद
विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823









