स्टेट डेस्क/चौरई – अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कपुर्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1.01 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई श्रीमती भारती जाट के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चौरई मोहन मर्सकोले के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 19 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर कपुर्दा नहर के पास बने एक टीन शेड में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमलेश उर्फ पप्पू दुबे, पिता राजेश दुबे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कुण्डा, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.01 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये, तथा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP28ZM5853), जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये, जब्त की गई। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 1.02 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड- अपराध क्रमांक 375/2007 – धारा 4ए सट्टा एक्ट,अपराध क्रमांक 376/2007 – धारा 306 भारतीय दंड संहिता (भादवि.)
जब्त सामग्री- 1.01 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹12,000)- सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP28ZM5853 (अनुमानित कीमत ₹90,000)
कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पारसनाथ आर्मी, प्रधान आरक्षक 406 सचिन श्रीवास्तव, आरक्षक 883 जितेंद्र बघेल, 675 रविशंकर बघेल, 158 विकास बघेल एवं 80 जितेंद्र रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी
विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823









