स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुल नाथ और सौसर विधायक विजय चौरे के जनहितैषी विकास कार्यों तथा कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर ग्राम छत्रापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर सौसर स्थित विधायक निवास पर विधायक विजय चौरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र येमदे ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पुष्पमालाओ से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर कांग्रेस परिवार में शामिल किया।
इस अवसर पर विधायक विजय चौरे ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास आज़ादी के पहले से शुरू होता हैं। कांग्रेस ने सदैव युवाओं के हक अधिकारों, उनके रोजगार के लिए संघर्ष किया है और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर संघर्षरत है। आप सभी युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करता हूं।
इस दौरान चंद्रशेखर हिंगवे ने कहा कि वे उनके साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए विधायक विजय चौरे के नेतृत्व में सौसर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा से अपना योगदान देंगे और कांग्रेस पार्टी की नींव और अधिक मजबूत करेंगे। इस अवसर पर विधायक विजय चौरे, डॉ.राजेंद्र येमदे, डॉ.राजेश सोमकुवर, सुनील भांगे, देवेंद्र केदार, सुरेश नखाते, अलकेश बागड़े, जुबेर अली, अमित सिरसाम आदि उपस्थित रहे।
ये हुए शामिल…
ग्राम छत्रापुर से चंद्रशेखर हिंगवे, संतोष ढोबाले, संजय देहारे, आंबादास देशमुख, शिवा बोदरे, राज टेकाम आदि साथियों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









