स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- पीजी कॉलेज में मंगलवार को 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हुए NSUI के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्का-मुक्की एवं झड़प के मामले में पुलिस ने NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धरमटेकड़ी चौकी पुलिस ने महिला आरक्षक पति अनारसिंह इड़पाचे की शिकायत पर BNS की धारा 189(2), 121(1) और 132 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इन धाराओं में दर्ज मामला गैरजमानती बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मामले में पार्षद पति बबला पटेल, अविनाश काकोडिया, अपेक्षा सूर्यवंशी, सतेन्द्र अहिरवार, यंश मेंडके, गौरव परते और अनिकेत मालवी को आरोपी बनाया गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की और झड़प के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण होना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई को अंजाम दिया है।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









