स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- जिले के नगर, गांव व कस्बों को सड़क व रेल मार्ग से जोड़ने वाले जनप्रतिनिधि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासी अंचल को महानगरों से जोड़ने के लिए एक और पहल की है जिसके परिणाम भी जल्द ही सार्थक आने की उम्मीद बंध चुकी है। कमलनाथ के पत्र पर प्राप्त प्रत्युत्तर ने जुन्नारदेव-नागपुर-जबलपुर ट्रेन संचालन को लेकर विभागीय जांच-पड़ताल प्रारंभ हो चुकी है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए कांग्रेस कार्यालय से जारी समाचार में उल्लेख किया गया है कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासी अंचल जुन्नारदेव से नागपुर एवं जबलपुर के लिए रेलगाड़ी संचालित किए जाने सहित अन्य मामलों के सम्बंध में रेल सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था। कमलनाथ ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री को अवगत कराया कि जुन्नारदेव एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, यहां नागपुर व जबलपुर के लिए कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है जिसके चलते नागरिकों को निजी वाहनों से सफर करना पड़ता है जो कि अत्याधिक व्यय के साथ ही समय में अधिक लगता है। क्षेत्र की जानता लगातार यह मांग कर रही है कि जुन्नारदेव से नागपुर व जबलपुर के लिए सीधे ट्रेन संचालन होने से जहां आवागमन सुगम व सुलभ होगा, वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेगी जिससे आदिवासी क्षेत्र आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त होगा।

आदिवासी क्षेत्र में निर्मित व उत्पादित सामग्री को महानगरों में बाजार आसानी से उपलब्ध होगा साथ ही एक नई पहचान भी मिलेगी। जनता की आवागम से जुड़ी समस्या व मांग को दृष्टिगत रखते हुए उक्त स्थलों के लिए सुचारू व नियमित ट्रेन संचालन हेतु सम्बंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करें, जिससे क्षेत्र के नागरिकों का सफर सुलभ व सस्ता हो सके।

पत्र का आया जवाब…
कमलनाथ के द्वारा लिखे गए पत्र का रेल मंत्री श्री वैष्णव की ओर से सार्थक जवाब प्राप्त हुआ है। उन्होंने लिखा कि जुन्नारदेव से नागपुर एवं जबलपुर के लिए ट्रेन परिचालन किए जाने एवं अन्य मामलों के संबंध में उठाए गए विषयों की जांच कराई जा रही है, जांच के उपरांत उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fifteen + two =