स्टेड डेस्क
छिंदवाड़ा – जिला कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ ने कोरोना महामारी एवं बेमौसम बारिश झेल रहे किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है ।

सहकारिता कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गुंजन शुक्ला ने बताया कोरोना वायरस महामारी काल एवं असमय हो रही बारिश के कारण किसान बहुत परेशान हैं एवं जिले में चल रहे गेहूं उपार्जन कार्यों में भी किसानों के समक्ष नई नई समस्याएं आ रही है जिनके निराकरण की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री से की है ।

Adm राजेश बाथम को ज्ञापन सौपते हुए गुंजन शुक्ला


इन बिंदुओं पर सौंपा है ज्ञापन

  1. गेहूं उपार्जन केंद्र में एक ही केंद्र में 20 से 50 गांव की खरीदी हो रही है जो अनुचित है
  2. खरीदी केंद्रों की दूरी 35 से 40 किलोमीटर तक है जिससे किसान को परिवहन में अत्यधिक कै पैसा लग रहा है
  3. कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर खरीदा जा रहा है
  4. सहकारी समितियां किसानों से विक्रय की गई उपज की राशि से 50% तक ऋण राशि जबरन वसूल रही हैं
  5. गेहूं खरीदी देरी से शुरू हुई है और धीमी गति से हो रही है इसलिए इसकी अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 15 जून की जाए
  6. FAQ क्वालिटी के नाम पर किसानों को परेशान न किया जाए
    7.विगत खरीफ फसल का मक्का 1100 से 1200 रूपये प्रति क्विंटल बिक रहा है उसका भी न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाए ।
  7. पंजीयन नहीं करा पाने वाले किसानों से भी ऋण पुस्तिका के आधार पर गेहूं खरीदी की जाए
  8. उपार्जन कार्य में लगे सहकारिता कर्मियों को कोरोना काल वारियर बीमा योजना का लाभ दिया जाए ।
  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    5 + 18 =