ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ 9425391823

स्टेड डेस्क- छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की है कि महामारी के इस दौर में आज श्रमिक दिवस पर हम यह संकल्प लें कि हम अपने श्रम से देश को महामारी के संकट एवं इससे हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिये अथक प्रयास कर प्रदेश एवं देश को आर्थिक विकास की मुख्यधारा में वापिस लाने के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें।

मुझे विश्वास है कि आपके श्रम से हमारा प्रदेश एवं देश पुनः आर्थिक उन्नति की मूलधारा में शीघ्र ही वापिस आ जायेगा।
उन्होंने कहा है कि किसी भी देश एवं प्रदेश के विकास में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उनकी सहभागिता से ही सारे कार्य सफलतापूर्वक क्रियान्वित होते हैं। उनकी मेहनत से ही गांव-शहर बसते हैं। राज्यपाल ने कहा है कि श्रमिक हमारे समाज के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं, उन्हें तथा उनके श्रम को उचित सम्मान और महत्व देना चाहिए।

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    16 − 8 =