ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ़ 9425391823
स्टेड डैक्स- मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना सूची जारी की गई है. मध्यप्रदेश शासन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा जारी आदेश के अनुसार छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा को सचिव पदस्थ किया गया है. वहीं अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल सौरभ कुमार सुमन को छिंदवाड़ा का कलेक्टर पदस्थ किया गया है.

गौरतलब हो कि सौरभ कुमार 2011 बैच के अधिकारी हैं. वे वर्तमान में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल संचालक का दायित्व निर्वहन कर रहे थे श्री सुमन अपनी कार्यशैली के लिए महकमे में जाने जाते हैं. निश्चित रूप से छिंदवाड़ा में उनकी पदस्थापना प्रशासनिक व्यवस्था को और भी अधिक मजबूत बनाने के लिए अहम रहेगी.








