स्टेड डेस्क- जहां एक ओर पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, वहीं सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह का ट्रांसफर बुरहानपुर कर दिए जाने से सिवनी की जनता ने ट्रांसफर की टाइमिंग पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कई स्थानों में ट्रांसफर का विरोध किया जा रहा है.

शासन के आदेशानुसार कलेक्टर प्रवीण सिंह को बुरहानपुर स्थानांतरण हो गया तो वहीं सिवनी में फंडिंग राहुल हरिदास का स्थानांतरण किया गया है. उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. नए कलेक्टर की ज्वाइनिंग के साथ ही पूरा प्रशासन हरकत में आया और दलबल के साथ सिवनी के चप्पे-चप्पे में फ्लैग मार्च किया गया. वही कलेक्टर के लिए सिवनी नया जिला होने के कारण ऐसा माना जा रहा है कि अभी यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को समझने में 15 दिन से 1 माह का समय लग सकता है. पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अमला सिवनी को ग्रीन जोन ही बने रहने के लिए अथक प्रयास में जुट गया है
वाहिद खान, कंटेंड एडिटर सिवनी
9407802786
7898662786








