स्टेड डेस्क

छिंदवाड़ा- थाना कुंडीपुरा गत 5 सितंबर को प्रार्थी राजेश साहू निवासी चांद गुड व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि शनिचरा बाजार गांधी गंज में उसने दिनांक 5. 9. 2020 की शाम को ऑटो में नगदी ₹40000 रुपए कत्था व्यापार के दस्तावेज एक थैली में रखे थे, जिसे किसी अज्ञात चोर ने ऑटो से निकालकर चुरा कर ले गया है।


रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 524/ 20 धारा 379IPC कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी छिंदवाड़ा, थाना प्रभारी कुंडीपुरा के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा अज्ञात चोर की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई, जो कि सतीश मालवी पिता हजारी लाल मालवीय उम्र 35 साल निवासी सिंगोड़ी का होना पाया गया। जिसे गाडरवारा नरसिंहपुर से पकड़ कर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी गए नगदी ₹40000 रुपए तथा व्यापार के दस्तावेज बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया । संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक महेंद्र भगत, उप निरीक्षक आशीष भीमते, प्रधान आरक्षक 130 श्याम सिसोदिया, वरिष्ठ आरक्षक शिवकरण पांडे, साइबर सेल आरक्षक नितिन सिंह एवं आदित्य रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।

Md. ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ़

9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    11 + eleven =