नेशनल डेस्क.
प्रधानमंत्री एक बटन दबाकर मोदी नौ करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये हस्तांतरित किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 6 राज्यों के किसानों के साथ संवाद भी किया…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी की। प्रधानमंत्री एक बटन दबाकर नौ करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने छह राज्यों के किसानों के साथ संवाद भी किया। इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में दो हजार रुपये की राशि सीधे किसान के बैंक खातों में भेजी जाती है।
यह कार्यक्रम ऐसे समय हो रहा है जब दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि ये तीनों कानून किसानों के हित में हैं। इसको लेकर भी प्रधानमंत्री ने संवाद में कहा कि Punjab ke kisanon , bhramit Kiye Ja Rahe Hain.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल केंद्र सरकार की तरफ से नगद 6,000 सालाना दिए जाते हैं। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के इनकम दोगुनी करने के मकसद से उन्हें सीधे नगद पैसे मुहैया कराए जा रहे हैं। हर किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।
किसानों से करेंगे संवाद
25 दिसंबर यानि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी किसानों से संवाद kiya। इस बार अवध के किसानों को पीएम ने नए कृषि कानूनों की खूबियां बताई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की चिट्ठी लेकर घर-घर जाएंगे। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में ढाई हजार किसानों के चौपाल के साथ जुड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में किसानों को जोड़ने का यह सबसे बड़ा मेगा कार्यक्रम होने जा रहा है। अकेले अवध में 377 जगह होंगे जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में ढाई हजार से ज्यादा जगहों पर कार्यक्रम होंगे।
ऐसे चेक करें अपना रेकॉर्ड
सबसे पहले आपको (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद Beneficiary Status में क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। इस नए पेज में आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर में से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। आप कोई ऑप्शन सेलेक्ट कर लीजिए और इसके बाद Get Data पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी मिल जाएगी। यानी कौन सी किस्त आपके अकाउंट में कब आई और किस बैंक में क्रेडिट हुई है।
ऐसे चेक करें स्टेटस
अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपको चिंता करने की बात नहीं है। सरकार द्वारा पैसे ट्रांसफर किए जाने के बाद आप ‘Beneficiary Status’ में जाकर आगे ट्रैक कर सकते हैं। आप इस ऑप्शन के तहत Aadhaar No, Account No और मोबाइल नंबर में से किसी एक नंबर के जरिए यह ट्रैक कर सकते हैं कि सरकार द्वारा भेजी गई किस्त की स्थिति क्या है। स्टेटस में अगर FTO is Generated and Payment confirmation is pending यह लिखा आता है तो आपको निश्चिंत हो जाने की जरूरत है।
खबर् विज्ञापन एवं संवाददाता हेतु संपर्क करें-9425391823








