स्टेड डेस्क/छिंदवाड़ा- दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों को लेकर जहां केंद्र की भाजपा सरकार चिंतित है तो वहीं छिंदवाड़ा प्रशासन के माथे पर भी किसानों की मांगों को लेकर बल पड़ने लगे हैं. दरअसल छिंदवाड़ा कलेक्टर परिसर में विधानसभा क्षेत्र सौसर के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रामराव महाले आज आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. उनके साथ जिला पंचायत के पूर्व सदस्य और विधानसभा क्षेत्र चौरई एवं विकासखंड चांद के कद्दावर किसान नेता अजब सिंह लोधी भी धरना प्रदर्शन में शरीक हैं. जिसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर आ गया है.

धरना स्थल पर तहसीलदार एवं एसडीएम ने धरने पर बैठे किसानों से चर्चा की एवं उन्होंने आश्वस्त किया कि हम आप की मांग शासन स्तर पर पहुंचा देंगे, कृपया कर आप धरना समाप्त करें, लेकिन फिलहाल बात नहीं बन पाई है. धरने पर बैठे पूर्व विधायक एवं किसान नेताओं का कहना है कि हमने भी अपनी बात प्रदेश के कृषि मंत्री तक किसी माध्यम से पहुंचाई है उनका संदेश आने के बाद यह निर्णय लिया जाएगा की धरना प्रदर्शन जारी रहेगा या नहीं..?

दरअसल किसानों का यह अनशन केंद्र के द्वारा बनाए गए किसान बिल को लेकर नहीं है. यहां इनकी मांग मक्का फसल को लेकर है क्योंकि बाजार में मक्का की कीमत 11सौ से 12 सौ रुपए ही मिल पा रही है किसानों का कहना है कि शासन अट्ठारह सौ से 1850 तक की बात कर रहा है, लेकिन हमें भाव नहीं दिया जा रहा है. मांग है कि राहत पैकेज और प्रोत्साहन राशि दिलवाई जाए.
बाहर हाल कलेक्टर छिंदवाड़ा और एसडीएम तहसीलदार किसानों से निरंतर संवाद में जुटे हुए हैं. आपको बता दें कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 144 लागू है ऐसे में परिसर में अनशन होना संवेदनशील है. क्योंकि लगातार किसानों की तादाद बढ़ती जा रही है अन्य किसान नेता भी समर्थन में अनशन में शामिल हो रहे हैं.
मो. जाहिद खान, एडिटर इन चीफ
समाचार विज्ञापन एवं संवाददाता के लिए संपर्क करें-9425391823








