स्टेड डेस्क/chhindwara- अजाक्स संघ छिंदवाड़ा ने एमपी पीएससी में आरक्षण समाप्त करने के विरोध में प्रांतीय अध्यक्ष जे एन कंसोटिया आईएएस के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश एवं मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम के ज्ञापन सौंपा। अवसर पर अजय डेहरिया, एनसी गजभिये, एसबी इवनाती, दादा राव मोटघरे, सतीश गोंडाने, चंद्रभान उइके, शीला राम अहिरवार, लाल सिंह भलावी, अरविंद कावरेती, पीआर मसराम, एसके भावे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. अजाक्स जिला छिंदवाडा के जिला सचिव सतीश गोंडाने द्वारा बताया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय दिनांक 19:12 2020 एवं अन्य आदेशों के पालन में आरक्षित वर्ग के आवेदकों को भी सम्मिलित करने हेतु मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग नियम 2015 जिसका संशोधन 2020 में आयोग द्वारा किया गया है जिसके आधार पर लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 2019 का परिणाम निरस्त करने तथा पुनः आरक्षण नियमों का पालन करते हुए परिणाम की सूची जारी करने की मांग की गई है l


अजाक्स के निर्वाचन की घोषणा 27 को की जाएगी

मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन अजाक्स जिला छिंदवाड़ा के निर्वाचन एवं निर्वाचित उम्मीदवारों की घोषणा 27 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे से जिला निर्वाचन कार्यालय आदिवासी म्यूजियम चक्कर रोड छिंदवाड़ा में की जाएगीl जैसा की आपको विदित है कि जिले में अजाक्स पदाधिकारियों के निर्वाचन का कार्यक्रम प्रारंभ हैl गत 24 को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि एवं फॉर्म वापस लेने की अंतिम तिथि नियत थी सभी तहसील ब्लाक अध्यक्ष पद हेतु एकल नाम आने के कारण निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी हैl साथ ही जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा के निर्वाचन हेतु जिलाध्यक्ष निर्वाचन हेतु 8 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थेl जिसमें से 7 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैंl जिला अध्यक्ष छिंदवाडा के लिए भी निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है जिला स्तर पर भी निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा 27 को की जाएगी l संघ के निर्वाचन अधिकारी पीआरवी के जी द्वारा निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों की विधिवत घोषणा 27 दिसंबर को की जाकर उन्हें निर्वाचित प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे l अजाक्स संघ के जिला सचिव सतीश गोंडाने द्वारा सभी ब्लॉक के पदाधिकारियों एवं जिला के सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि 27 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे आदिवासी म्यूजियम छिंदवाड़ा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहकर अजाक्स की एकता का परिचय दें एवं निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्षों को सम्मानित कर उन्हें अनुग्रहित करें l

मोहम्मद जाहिद खान एडिटर इन चीफ
समाचार विज्ञापन एवं संवाददाता के लिए संपर्क करें 9453 91823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    19 − 3 =