स्टेड डेस्क, छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा में पली-बढ़ी और शिक्षा हासिल करके इंजीनियर बनी Devyani Anant ने अपनी रूचि और प्रतिभा को धैय बनाते हुए इंजीनियरिंग का क्षेत्र छोड़कर फिल्मों में किस्मत आजमाने का मन बनाया और कामयाबी भी हासिल की. उन्होंने 10 वर्षों के फ़िल्म कॅरियर में मुंबई में रहते हुए कई प्रख्यात डायरेक्टरों के साथ काम करते हुए अनेकों सफलताएं हासिल की. जिसके बाद अब वे जन्मभूमि छिंदवाड़ा के कलाकारों की प्रतिभा निखारने और यहां की संस्कृति को लेकर 100 मिनट की फ़िल्म निर्माण का मन बनाया है. जल्द ही वे छिंदवाड़ा में ही सूटिंग शुरू करने जा रही हैं.


प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए देवयानी अनंत ने बताया कि बॉलीवुड फ़िल्म की जल्द ही छिंदवाड़ा में सूटिंग होने जा रही है. मुम्बई की कथार्सिस फ़िल्म निर्माण कम्पनी नाट्य गंगा छिंदवाड़ा के सहयोग से छिंदवाड़ा के विभिन्न स्थानों में सूटिंग शुरू की जायेगी. उन्होंने बताया कि आगामी 16 फरवरी से 13 मार्च तक कुल 25 दिन सूटिंग होगी. यह फ़िल्म एक छटवी क्लास के स्टूडेंट ओर शिक्षक के इर्दगिर्द होगी, जिसकी पृष्टभूमि छिंदवाड़ा है. यह फ़िल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी.
गौरतलब हो कि इस फ़िल्म का नाम सायकिल होगा और इसका निर्देशन देवयानी अनंत करेंगीं. यहां आपको बता दें कि देवयानी छिंदवाड़ा के सुप्रसिद्ध संगीतकार स्व अनंत रोड़े की बेटी हैं जो बीते 10 सालों से मुंबई में फ़िल्म इंडस्ट्रीज में काम कर रहीं हैं, उन्होंने अब्बास मस्तान,प्रकाश झा, नागेश कुकनूर, कुडाल कोहली, अतुल तायशेटे जैसे अनेकों फिल्म निर्देशकों के साथ काम किया है. उन्होंने रेस 2, सत्याग्रह, लक्ष्मी, वर्तन नगर, जीने की उम्मीद तुमसे ही, इल्हाम सहित अन्य मशहूर फिल्मों में सह निर्देशक काम किया है.

3 जनवरी से छिंदवाड़ा में शुरू होंगे ऑडिशन
फ़िल्म में अभिनय हेतु बच्चों एवं बडों के ऑडिशन 3 जनवरी से छिंदवाड़ा संत जोसफ स्कूल के सामने स्थित ऑफिस में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. जिसमे 10 से 12 वर्ष के लड़के, 13 से 15 वर्ष की लड़कियां, 35 से 45 वर्ष की महिलाएं,20 से 22 वर्ष के लड़के एवं 30 से 50 वर्ष के पुरुषों को सम्मिलित किया जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए 9098793455 नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है.

ख़बर विज्ञापन एवं संवाददाता के लिए संपर्क करें- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    20 − eleven =