स्टेड डेस्क- भोपाल स्थित गांधी भवन जयप्रभा हॉल में अहिरवार समाज संघ की मध्यप्रदेश शाखा में नवनियुक्त व पदोन्नत पदाधिकारियों का शपथ समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भर के सभी जिलों से भारी संख्या में कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित रहे। नीमच मंदसौर छतरपुर भोपाल छिंदवाड़ा होशंगाबाद रायसेन टीकमगढ़ आदि जिलों से लोग उपस्थित हुए तथा अहिरवार समाज संघ की आय व्यय व सदस्यों की जानकारी दी।

नवनियुक्त प्रांतीय ,संभागीय ,जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी के समक्ष शपथ ग्रहण की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एम एल वर्मा , कार्यवाहक प्रदेश अध्य एन एस वर्मा ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहीरवाल , प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार आदि लोगों ने शपथ ग्रहण की। जिसमें राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ देवेंद्र सूर्यवंशी , राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी हनुमत बौद्ध , प्रदेश सचिव दिलीप अहिरवार पंकज अहिरवार, सुरेन्द्र सिंह बौद्ध , हरि प्रसाद चौधरी, किशन अहिरवार ,परसराम अहिरवार ,भगवत अहिरवार ,धनराज निर्सले , प्रदीप अहिरवार आदि लोग उपस्थित हुए। उपस्थित हुए सभी लोगों ने अहिरवार समाज संघ की शपथ में मृत्यु भोज नशा मुक्ति रूढ़िवादी परंपरा बंद करने का संकल्प लिया।

ख़बर विज्ञापन एवं संवाददाता के लिए संपर्क करें- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    one × 5 =