छिंदवाड़ा में वन विभाग की सुस्ती की वजह से कई वन्य प्राणियों की जान पर आ गई है गर्मियों में पानी की वजह से वन्य प्राणियों की मौत का एक अलग रिकॉर्ड है तो वही छिंदवाड़ा और सिवनी जिले के मध्य पेंच नेशनल पार्क में शेर के शिकार और लगातार मरते शेरों का भी एक बड़ा आंकड़ा है जोकि चिंतनीय है वही आज इसी सुस्ती की वजह से बफर जोन कुंभ पानी के लोहार बातरी के समीप हथियारबंद शिकारियों ने एक चिंकारा को शिकार कर मौत के घाट उतार दिया यह शिकार कोई एक या बिरला नहीं है छिंदवाड़ा के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत वन क्षेत्रों में लगातार वन्य प्राणियों के शिकार का मामला उजागर होते आया है यह और बात है कि वन विभाग ने कुछ शिकारियों को दबोचा भी है वही आज वन विभाग के अमले ने चिंकारा के शिकारियों को बंदूक सहित गिरफ्तार किया है जिनके पास से मृत चिंकारा भी बरामद किया है इस कार्यवाही में रेंजर परते और डिप्टी रेंजर अली की भूमिका महत्वपूर्ण रही है लेकिन इन वारदातों से यह तो साफ हो गया है कि छिंदवाड़ा वन विभाग में सुस्ती किस कदर बढ़ी हुई है जिसके चलते शिकारी अब बेखौफ होकर जंगल में बंदूक के साथ प्रवेश करते हैं और शिकार भी करते हैं । छिंदवाड़ा से जाहिद खान की रिपोर्ट

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    one × 4 =