स्टेड डेस्क/छिंदवाड़ा-भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने खेल के लिए महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान की है।साथ ही आगे भी हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है।उन्होंने कहा कि खेल जगत में महिलाओं की भागीदारी होना ही चाहिए। खेल खेलने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। छिंदवाड़ा की महिला फुटबॉल क्लब ने उनके सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया है। इस अवसर पर भाजपा की युवा नेत्री मोनिका परिहार उपस्थित रही।फ़ुटबॉल खिलाड़ी वीनस,निहारिका, प्रियंका रिया,तेजस्वी,रिंकी,तृप्ति,अदिति काजल, दीपा आदि ने भाजपा जिलाध्यक्ष को धन्यवाद दिया है।








