स्टेड डेस्क/सिवनी-आज प्रकृति ने रौद्र रूप दिखाया, तेज आंधी तूफान और हवा के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। जिससे संजय सरोवर परियोजना के अंतर्गत साथ ही मिनी पंजाब के ओहदे से नवाजे जाने वाले भीमगढ़ एवं पलारी क्षेत्र में 70 से 80 गांव में लगभग 60 से 70% नुकसान हो गया है फसलें चौपट हो गई हैं घरों के कवेलू फूट गए हैं बाहर रखे हुए त्रिपाल और टीन उड़ गए हैं। चरने गए हुए पशु अदमरे हो गये हैं। ओलाबृष्टि से लगभग इलाके में बर्फ की चादर बिछ गई।

आलम यह था कि मानो शिमला की वादियां हों, लगातार कई मिनट तक चली तेज हवाओं से फसलों को भारी नुकसान हुआ। कई इलाकों में फसल ही चोपट हो गई। गेंहू की फसल को भारी नुकसान है। सबसे ज्यादा नुकसान केवलारी और भीमगढ़ के आसपास हुआ है। यहां फसलें पूरी तरह चोपट हो गई हैं।

गौर हो कि लगातार किसान प्रकृति की मार और सरकारों की मार झेलते आ रहा है ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एवं जिला प्रशासन तथा राजस्व के अमले से विनम्र निवेदन है कि तत्काल प्रभाव से किसानों की दुखती रग में हाथ रखते हुए जिन क्षेत्रों में भीषण ओलावृष्टि हुई है उन क्षेत्रों की वीडियोग्राफी कराई जावे मौके का मुआयना कराया जावे और राजस्व के अमले को बगैर किसी भेदभाव के किसानों के दर्द में सहभागी बनते हुए आरबीसी 6–4 के तहत राहत राशि का वितरण समय सीमा के अंदर किया जाना सुनिश्चित किया जावे,
बीमा कंपनियों के द्वारा जो किसानों के साथ छल कपट और भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जाता है जिसमें वर्ष 2018 में हुई फसल की तबाही का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है पूर्व में खरीफ फसल भी अतिवृष्टि से तबाह हो चुकी है ऐसी स्थिति में कृषकों को दाम भी लागत मूल्य से बहुत कम मिले हैं मक्का की फसल को लेकर किसान कर्ज के बोझ में दबा हुआ है ऐसी स्थिति को भांपते हुए सरकार को चाहिए कि संबंधित जिला प्रशासन और जिला के आला अधिकारियों को तुरंत ही कार्यवाही हेतु आदेशित करे।
वाहिद खान सिवनी
9407802786
7898662786

आपका पसंदीदा और लोकप्रिय KBP NEWS जल्द आ रहा है डिजिटल प्लेटफार्म पर….
मध्यप्रदेश के सभी जिला एवं तहसील में संवाददता हेतु संपर्क करें- 9425391823









