स्टेड डेस्क- 10 हजार की रिश्वत लेते हुए नरसिंहपुर जनपद पंचायत सीईओ रविंद्र गुप्ता रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए हैं. जबलपुर लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झारबड़े की अगुवाई में महिला अधिकारियों सहित 12 सदस्य टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बरमान मेले में सीसीटीवी कैमरे के लंबित भुगतान के संबंध में पीड़ित अनुज कुमार की फर्म से 25 हजार रुपए मांगे गए थे. पहली किस्त 10 हजार रुपए दी गई थी दूसरी किस्त आज दी जानी थी. पीड़ित अनुज की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने आज उन्हें यह राशी लेते हुए ट्रैप किया है.
लोकायुक्त टीम ने रविंद्र गुप्ता के घर एवं ऑफिस पर भी कार्रवाई की है. समाचार लिखे जाने तक यह कार्रवाई जारी थी. सूत्र बताते हैं कि इस कार्रवाई के पूरा होने तक और भी बड़ा खुलासा हो सकता है.?

आपका अपना पसंदीदा और लोकप्रिय KBP NEWS जल्द आ रहा है डिजिटल प्लेटफार्म पर…
मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिला एवं तहसील में संवाददाता हेतु संपर्क करें-9425391823








