गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूरे देश में जगह-जगह ध्वजारोहण किए गए। शासकीय संस्थानों निजी संस्थानों स्कूलों एवं न्यायालय परिसरों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए । इसी श्रंखला में जिला न्यायालय परिसर छिंदवाड़ा में स्थित जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय के सामने अधिवक्ताओं ने ध्वजारोहण किया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय सिंह गौतम व्दारा ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद राष्ट्रगान का वाचन किया गया । इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों तथा अधिवक्ताओं ने जिला प्रदेश एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
विशेष सहयोगी विक्रम सोनी (अधिवक्ता)








