(फ़ाइल फ़ोटो)

स्टेड डेस्क/छिन्दवाड़ा- राज्य शासन के परिवहन विभाग द्वारा कोरोना वायरस के व्यापक संक्रमण के प्रभावी रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुये लोक हित में मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र राज्य से आने और जाने वाले बस परिवहन संचालन को स्थगित रखते हुये इस स्थगन की अवधि को बढ़ाते हुए, आगामी 15 अप्रैल तक की अवधि के लिये बस परिवहन संचालन को स्थगित कर दिया गया है।

गौर हो कि पूर्व में यह अवधि 31 मार्च तक के लिये निर्धारित थी। अब आगामी 15 अप्रैल तक लोक हित में अंतर्राज्यीय अनुज्ञाओं और अखिल भारतीय पर्यटक अनुज्ञाओं से आच्छादित क्रमश: मध्यप्रदेश राज्य की सभी यात्री बस वाहनों का महाराष्ट्र राज्य की सीमा में और महाराष्ट्र राज्य की सभी यात्री बस वाहनों का मध्यप्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं हो सकेगा । राज्य द्वारा जारी आदेश के परिपालन में छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्वारा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और सभी परिवहन चेकपोस्ट प्रभारी को इस संबंध में समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

आपका अपना पसंदीदा और लोकप्रिय KBP NEWS जल्द आ रहा है डिजिटल प्लेटफार्म पर…
मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिला एवं तहसील में संवाददाता हेतु संपर्क करें-9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    1 × 5 =