छिंदवाड़ा -जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है.
जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया कि छिन्दवाड़ा जिले के नगरीय क्षेत्रो में तथा शहर से लगे 5 किलोमीटर तक के एरिये में आज 1 अप्रेल रात्रि 10 बजे से सोमवार 5 अप्रेल सुबह 6 बजे तक 88 घंटे का लॉकडाउन रहेगा. जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बैठक में निर्णय दिए हैं. इस दौरान नगरीय क्षेत्रों में यह आदेश प्रभावी रहेगा. नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में नियम अलग रहेंगे.
इस संबंध में जिला पंचायत सी ई ओ गजेंद्र सिंह नागेश ने आम जनता से एहतियात बरतने और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाने के लिए मेडिसिन के साथ योग पर विशेष रूप से ध्यान देने की अपील की है.

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक इस निर्णय की नियमावली प्रशासन द्वारा बनाई जा रही थी.?
आपका अपना पसंदीदा और लोकप्रिय KBP NEWS जल्द आ रहा है डिजिटल प्लेटफार्म पर…
मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिला एवं तहसील में संवाददाता हेतु संपर्क करें-9425391823








