स्टेड डेस्क/छिन्दवाड़ा- जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जिला और विकासखंड स्तर पर कोविड हेल्पलाईन व अति आवश्यक सेवाओं के लिये हेल्पलाईन नंबर जारी किये गये हैं । जिले के नागरिक आवश्यकता के अनुसार इन हेल्पलाईन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या का निवारण करा सकते हैं ।
कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि जिला स्तर पर कोविड कमांड सेंटर बनाया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक-07162-242996 है तथा अति आवश्यक सेवाओं के लिये जिला स्तरीय दूरभाष क्रमांक-07162-243423 है । इसके अलावा कोविड हेल्पलाईन नंबर-1075 पर भी संपर्क किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर कोविड कमांड सेंटर व अति आवश्यक सेवाओं के लिये भी हेल्पलाईन नंबर जारी किये गये हैं ।
कलेक्टर श्री सुमन ने बताया कि विकासखंड स्तर पर विकासखंड छिन्दवाड़ा में कोविड कमांड सेंटर के हेल्पलाईन नंबर-07162-243441 और अति आवश्यक सेवाओं के लिये हेल्पलाईन नंबर-07162-222346, विकासखंड चौरई में कोविड कमांड सेंटर के हेल्पलाईन नंबर-07166-222057 और अति आवश्यक सेवाओं के लिये हेल्पलाईन नंबर-07166-222122, विकासखंड बिछुआ में कोविड कमांड सेंटर के हेल्पलाईन नंबर-6260881460 व 9770916315 और अति आवश्यक सेवाओं के लिये हेल्पलाईन नंबर-07162-259600, विकासखंड अमरवाड़ा में कोविड कमांड सेंटर के हेल्पलाईन नंबर-9977868662 और अति आवश्यक सेवाओं के लिये हेल्पलाईन नंबर-07167-222235, विकासखंड हर्रई में कोविड कमांड सेंटर के हेल्पलाईन नंबर- 9977922915 और अति आवश्यक सेवाओं के लिये हेल्पलाईन नंबर-9691398142, विकासखंड जुन्नारदेव में कोविड कमांड सेंटर के हेल्पलाईन नंबर-07160-231275 और अति आवश्यक सेवाओं के लिये हेल्पलाईन नंबर-07160-231021, विकासखंड तामिया में कोविड कमांड सेंटर के हेल्पलाईन नंबर-07149-292002 और अति आवश्यक सेवाओं के लिये हेल्पलाईन नंबर-07149-272272, विकासखंड परासिया में कोविड कमांड सेंटर के हेल्पलाईन नंबर-07161-292270 और अति आवश्यक सेवाओं के लिये हेल्पलाईन नंबर-07161-220370, विकासखंड सौंसर में कोविड कमांड सेंटर के हेल्पलाईन नंबर-07165-220050 और अति आवश्यक सेवाओं के लिये हेल्पलाईन नंबर-07165-222262, विकासखंड पांढुर्णा में कोविड कमांड सेंटर के हेल्पलाईन नंबर-07164-220538 और अति आवश्यक सेवाओं के लिये हेल्पलाईन नंबर-07164-220752 तथा विकासखंड मोहखेड़ में कोविड कमांड सेंटर के हेल्पलाईन नंबर-07162-255655 और अति आवश्यक सेवाओं के लिये हेल्पलाईन नंबर-07162-255539 पर संपर्क किया जा सकता है ।









