सेनानी संघ 26 जून 2021 को पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर काला दिवस मनाएगा। जिसके तहत राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपेगा, जिसमे पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करेगा…. इस पूरे मामले की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संघ के जिला अध्यक्ष रमेश पोफली ने दी। उन्होंने बंगाल सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का भी आरोप लगाया, उन्होंने और क्या कहा पढें…..

स्टेड डेस्क/छिंदवाड़ा- हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए और चुनाव के पश्चात् पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जो हिंसा का नंगा नाच किया गया और जिस प्रकार से वहां के हिन्दू वाहूल्य क्षेत्रों में लोगों की प्राण हानि की गई, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को गंभीर रूप से जख्मी किया गया, महिलाओं और बच्चों को भी नहीं वख्शा गया और जिस प्रकार से आगजनी कर उनकी दुकानों और व्यापारिक स्थलों को तहसनहस करके नष्ट किया गया, यह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने लोकतंत्र पर कुठाराघात किया है।

        उक्ताशय के आरोप लगाते हुए लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा इन घटनाओं की कठोर निंदा की गई और आगामी 26 जून 2021 को संघ द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में काला दिवस मनाने की घोषणा की गई। 

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी संघ के कार्यकर्ता अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित करेंगे तथा डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में दोपहर 12 बजे एकत्रित होकर कलेक्टर के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे।

जानकारी देते हुए श्री पोफली ने बताया कि ज्ञापन में पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या करने वाली, अमानवीय घटना कारित करने वाली, सत्तारूढ पार्टी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाकर समूचे पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाने और चुनाव के बाद जो घटनाएं समूचे बंगाल में घटित हुई है उनकी निष्पक्ष जांच की जाने, दोषी लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाने की मांग के साथ ही इस हिंसा में मारे गये लोगों एवं गंभीर रूप से घायल हुए और जिनका समूचा व्यापार नष्ट हुआ इन सभी को तत्काल मुआवजा देकर राहत प्रदान करने और राष्ट्रपति शासन लगाकर पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की बहाली करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की जाएगी।

    विज्ञप्ति जारी करते हुए लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, प्रदेश मंत्री अजय औरंगाबादकर, जिला सचिव मोहन रोड़े, कोषाध्यक्ष मधुकर पोफली, विलास नरोटे, दीनदयाल मोहने, दिनकर राव पोफली, ईश्वरी चौरसिया, ठाकुर दौलत सिंह, सुरेश पोफली, अशोक पोफली, बुटानी साहू, उपासराव अल्डक सहित सभी लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्यों ने बड़ी संख्या में ज्ञापन देने जाने हेतु दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन छिंदवाड़ा में एकत्र होने की अपील की है।

मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ में सभी जिला तहसील में संवाददाता, जिला व संभाग प्रमुख एवं समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    4 + 7 =