3 महीने की बच्ची, सड़क किनारे अकेली तड़पती रही
सिवनी- आज रात समीपस्थ ग्राम अहरवाडा से ग्राम कोटवार का फोन 100 डायल को आया कि किसी ने एक 3 माह की बच्ची को सड़क किनारे लावारिश हालात में छोड़ गया है,जानकारी प्राप्त होते ही 100 डायल के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और बच्ची को अस्पताल ले गए।
बच्ची के साथ मे एक थैला भी मिला है जिसमे बच्ची के पहनने के और ठंड के कपड़े भी रखे हुए है। मासूम बच्ची को सिवनी के जिला चिकित्सालय में ला लिया गया है। वहीं केवलारी पुलिस इस बच्ची के माता-पिता को खोजने में जुटी हुई है अब देखना यह है कि ऐसी मां की क्या मजबूरी रही होगी जो कि इस मासूम को ठंड में तड़पता हुआ मरने के लिए छोड़ना पड़ा।
सिवनी से वाहिद खान कंटेंड एडिटर
9407802786
7898662786








