ब्रेकिंग न्यूज़
छिंदवाड़ा/परासिया-इंदौर से बालाघाट आने वाली बस परासिया और तामिया के बीच एक खाई में पलटी गई .. जिसमें लगभग दर्जनभर लोग घायल हुए हैं यह घटना अनियंत्रित गति से वाहन को दौड़ाने के चलते होना बताई जा रही है बस में लगभग 45 से 50 लोग बैठे थे घायलों को जिन्हें सरकारी हॉस्पिटल छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया है।
गौरतलब हो कि निजी बस सेवाएं दिन-ब-दिन असुरक्षित होती जा रही हैं लगातार दुर्घटनाएं और हादसों में कमी नहीं आ रही है प्रदेश में लगातार सड़क हादसे भी कुछ यही बयान कर रहे हैं कि सड़क परिवहन विभाग और पुलिस का इन पर कोई खौफ नहीं रहा है प्रतिस्पर्धा के चलते यह लोग यात्रियों की जान के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं वाहनों में ना सुरक्षा उपकरण हैं ना ही सड़क पर दौड़ने वाली यह वाहन नियमों का पालन करते हैं ।
परासिया से हातम खान की रिपोर्ट








