स्टेट की ख़बर
सिवनी : नागरिक संशोधन कानून को लेकर विरोध और समर्थन का दौर जारी है, जहाँ आज प्रात: 10 बजे से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बहुजन क्रांति मोर्चा ने राष्ट्र व्यापी भारत बंद का आव्हान किया था।
इस दौरान रानी दुर्गावती की प्रतिमा से एक विशाल रैली निकाली गई, जहाँ शामिल युवाओं और आम नागरिकों द्वारा सभी व्यापारियों से सीएए का विरोध करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आव्हान किया।

हालांकि नगर के प्रमुख बाजारों में शुमार बुधवारी, नेहरू रोड, शुक्रवारी, बारापत्थर एवं जीएन रोड में बंद का असर आंशिक दिखायी दिया, लेकिन नगर के कुछ क्षेत्रों में दुकानों के शटर अवश्य बंद रहे।
पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि आयोजनकर्ताओं को पहले से ही बताया गया था कि वे किसी भी तरह का दबाव व्यापारियों पर प्रतिष्ठान बंद करने के लिये नहीं बनायेंगे और आज पर्याप्त सुरक्षा बलों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकाली गई।
जिले में इस दौरान किसी भी तरह की कोई घटना सामने नहीं आयी है वहीं बस सेवा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
ज्ञात रहे कि आगामी 30 जनवरी को संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा उर्दू स्कूल मैदान में धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जिसके बाद 31 जनवरी को दोपहर जुमा की नमाज के बाद इसी मैदान से एक रैली निकाली जायेगी जो कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन सौंपेगी।


सिवनी से वाहिद खान

कंटेंड एडिटर
9407802786
7898662786

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    12 − 8 =