स्टेड डेस्क- आज अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के मध्य प्रदेश अध्यक्ष सलीम खान द्वारा प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की गई. इसके साथ ही संस्कारधानी जबलपुर की जिला कार्यकारिणी भी गठित की गई है. प्रदेश अध्यक्ष श्री खान के निर्देशन पर हुई नियुक्तियों के बाद जबलपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित इंडियन काफी हाउस में पत्रकार वार्ता आयोजित कर नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई.

गौरतलब हो कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के प्रदेश स्टेट बोर्ड डायरेक्टर एडवोकेट नोटरी आनंद मोहन चौधरी द्वारा आयोजित इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह राजपूत भी शामिल हुए श्री राजपूत की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी और जबलपुर जिला की पुरुष एवं महिला वर्ग की कार्यकारिणी घोषित कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

इन्हें मिली प्रदेश की जिम्मेदारी…
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष सलीम खान के द्वारा गठित की गई प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष करन सिंह राजपूत, डायरेक्टर आनंद मोहन चौधरी, जनरल सेक्रेटरी डॉ शैलेन्द्र श्रीवास्तव, वर्किंग प्रेसिडेंट जयेश सिंह राठौड़, वर्किंग वाइस प्रेसिडेंट रूप सिंह परमार, वाइस सेक्रेटरी रतिराम धुर्वे एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चौरसिया के नामों की घोषणा हुई है…
इसी तरह जबलपुर जिला के पुरुष वर्ग की जिला कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष अनिल पटेल, वाइस प्रेसिडेंट योगेश मिश्र, जनरल सेक्रेटरी ठाकुर सुनील सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी सौरभ जैन को बनाया गया है वहीं महिला वर्ग में जिला अध्यक्ष डॉ वीणा श्रीवास्तव और चांसलर ज्योति शुक्ला को बनाया गया है.

कंटेंड एडिटर सलीम खान की रिपोर्ट

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fourteen + four =